CSK vs KKR चेपॉक में ‘येलो आर्मी’ का दबदबा, चेन्नई ने कोलकाता को 32 रनों से दी करारी शिकस्त!
चेन्नई, 15 अप्रैल 2026: एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में कल रात खेले गए आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने घर में एक बार फिर बादशाहत साबित की। एक रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 32 रनों से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
CSK vs KKR:
CSK की ठोस बल्लेबाजी: आयुष म्हात्रे और सैमसन का प्रहार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने बोर्ड पर 192/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने मात्र 17 गेंदों में 38 रनों की तूफानी पारी खेलकर शानदार शुरुआत दी। इसके बाद संजू सैमसन (48) और डेवाल्ड ब्रेविस (41) ने शानदार साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। कोलकाता की ओर से कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट लिए, लेकिन वह रनों की रफ्तार को रोक नहीं सके।
नूर अहमद की फिरकी में उलझी कोलकाता
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत धीमी रही। स्पिनर नूर अहमद ने अपनी जादुई गेंदबाजी से कोलकाता के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 21 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। कोलकाता की ओर से रमनदीप सिंह (35) और रोवमैन पॉवेल (31*) ने अंत में संघर्ष किया, लेकिन तब तक मैच हाथ से निकल चुका था। पूरी टीम 20 ओवर में 160/7 रन ही बना सकी
चेन्नई के गेंदबाजों का जलवा

dew का डीस एडवांटेज होते हुए चेन्नई के गेंदबाजों ने हार नही मानी और अंशुल कंबोज ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट चटकाए वही मैच के हीरो रहे नूर अहमद ने 21 रन देकर 3 विकेटों झटके । वहीं, कोलकाता की टीम के लिए यह हार काफी भारी पड़ी क्योंकि वे इस सीजन में अब तक अपनी पहली जीत की तलाश में संघर्ष कर रहे हैं।
मैच के ‘सुपरहीरोज’:
- नूर अहमद (CSK): 3/21 (प्लेयर ऑफ द मैच)।
- संजू सैमसन (CSK): 48 रनों की अहम पारी।
- आयुष म्हात्रे (CSK): 17 गेंदों में 38 रन।
- कार्तिक त्यागी (KKR): 35 रन देकर 2 विकेट।
इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कोलकाता के लिए यह लगातार चौथी हार है, जिससे उनकी प्लेऑफ की राह अब काफी मुश्किल नजर आ रही है।
