KKR vs LSG: अंगकृष रघुवंशी के साथ हुआ ‘Bad Luck’ का चरम! ऐसे आउट हुए कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
कोलकाता, 26 अप्रैल 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आज केकेआर और लखनऊ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना अंगकृष रघुवंशी का आउट होना। जिस तरह से यह युवा बल्लेबाज पवेलियन लौटा, उसने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है और इसे “Unluckiest Dismissal of IPL 2026” कहा जा रहा है।
Ankrish Raghuvanshi Unlucky Out

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: क्या हुआ था मैदान पर?
वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि अंगकृष रघुवंशी पूरी तरह से सेट थे और अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। लखनऊ के गेंदबाज की एक गेंद उनके बल्ले से लगकर फील्डर के पास है और रघुवंशी दौड़ पड़े तभी ग्रीन ने उन्हें मन किया और उन्होंने डाइव मारी पर गेंद उनसे टकराई और lsg के प्लेयर्स ने अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया
फैंस बोले- ‘भगवान ऐसा आउट किसी को न करे’
ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर इस विकेट का वीडियो आग की तरह फैल रहा है। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि अंगकृष ने इस सीजन में इतनी मेहनत की है, लेकिन आज किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि इस तरह का ‘विचित्र’ आउट होना किसी भी बल्लेबाज का मानसिक मनोबल तोड़ सकता है।
KKR की पारी पर असर
अंगकृष उस समय आउट हुए जब केकेआर को एक मजबूत पार्टनरशिप की जरूरत थी। उनके इस तरह अचानक आउट होने से ekana स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने भी इस विकेट पर खुशी तो मनाई, लेकिन वे भी जानते थे कि यह बल्लेबाज पूरी तरह से अनलकी रहा।
