Vaibhav Suryawanshi fastest 400 runs in Single IPL Season :15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कोहराम, अभिषेक शर्मा और क्रिस गेल के ‘विराट’ रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त
IPL 2026 में अगर किसी एक नाम की गूंज सबसे ज्यादा सुनाई दे रही है, तो वह है महज 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी। बिहार के इस छोटे से लड़के ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में वो कारनामा कर दिखाया है, जिसे करने में बड़े-बड़े दिग्गजों को सालों लग जाते हैं। वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से अभिषेक शर्मा, आंद्रे रसेल और ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल जैसे पावर-हिटर्स के रिकॉर्ड्स को खतरे में डाल दिया है।
Vaibhav Suryawanshi fastest 400 runs in Single IPL Season
अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल इतिहास के एक सीजन में सबसे तेज 400 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सनसनी मचाई थी। लेकिन वैभव ने उनसे भी कम गेंदों का सामना करते हुए इस जादुई आंकड़े को छू लिया है। उनकी निडर बल्लेबाजी ने राजस्थान रॉयल्स को हर मैच में एक विस्फोटक शुरुआत दिलाई है।
एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने का रिकॉर्ड ( गेंदों के हिसाब से)
- वैभव सूर्यवंशी – 167 गेंदे , 2026
- आंद्रे रसेल। – 188 गेंदे , 2019
- अभिषेक शर्मा – 195 गेंदे , 2024
- निकोलस पूरन – 197 गेंदे , 2025
क्रिस गेल का महारिकॉर्ड है खतरे में
वैभव सिर्फ रन ही नहीं बना रहे, बल्कि वो छक्कों के ‘सौदागर’ बन चुके हैं। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड लंबे समय से क्रिस गेल के नाम सुरक्षित है। लेकिन जिस औसत से वैभव हर मैच में गेंद को बाउंड्री के बाहर भेज रहे हैं, उसे देखकर विशेषज्ञों का मानना है कि इस सीजन के अंत तक वह इन दोनों दिग्गजों को पछाड़कर एक नया ‘सिक्सर किंग’ रिकॉर्ड बना देंगे। क्रिस गेल ने साल 2012 के सीजन में 59 छक्के लगाएं था वहीं वैभव इस सीजन 37 छक्के लगा चुका है और अभी उनके पास 5 लिग मैच और राजस्थान क्वालीफाई करता है तो 5 से ज्यादा पारी मिलेगी।
महज 15 साल की उम्र में दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों के सामने जिस आत्मविश्वास के साथ वैभव बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसने क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया है। उनकी टाइमिंग और स्पिनर्स के खिलाफ फुटवर्क किसी अनुभवी खिलाड़ी जैसा है। अगर वैभव इसी लय को बरकरार रखते हैं, तो वह न सिर्फ ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार होंगे, बल्कि बहुत जल्द भारतीय टीम का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं।
