
RR vs RCB: गुवाहाटी में राजस्थान का ‘रॉयल’ धमाका, वैभव और ध्रुव जुरेल ने बेंगलुरु को चटाई धूल!
बारिश की बाधा के बाद राजस्थान की शानदार बॉलिंग के आगे फीके पड़े RCB के धुरंधर; 202 रनों का लक्ष्य भी राजस्थान ने 18 ओवर में किया हासिल
आईपीएल 2026 में कल गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वह रोमांच देखने को मिला जिसकी कल्पना बेंगलुरु के गेंदबाजों ने सपने में भी नहीं की होगी। 202 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने न केवल जीत दर्ज की, बल्कि 2 ओवर्स शेष रहते ही मैच को एकतरफा अंदाज में खत्म कर दिया।
बारिश के कारण देर से शुरू हुआ मुकाबला
गुवाहाटी में मैच शुरू होने से पहले ही मौसम ने रंग बदला और भारी बारिश के कारण टॉस में काफी देरी हुई। बारिश की वजह से ग्राउंड गीला हो गया था, जिसके कारण मैच अपने निर्धारित समय से लगभग 45 मिनट देरी से शुरू हुआ। हालांकि, ड्रेनेज सिस्टम अच्छा होने के कारण मैच में ओवरों की कटौती नहीं हुई और फैंस को पूरा 20-20 ओवर का रोमांच देखने को मिला।

RCB की फ्लॉप बैटिंग: राजस्थान की गेंदबाजी के आगे फीके पड़े सितारे
कल के मैच में आरसीबी (RCB) की बैटिंग पूरी तरह फ्लॉप रही। जहाँ फैंस को उम्मीद थी कि आरसीबी के बड़े बल्लेबाज रनों का अंबार लगा देंगे, वहीं राजस्थान की शानदार और घातक गेंदबाजी के आगे आरसीबी के सभी बैटर्स पूरी तरह फीके नजर आए। विराट कोहली (32 रन) अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना सके। राजस्थान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही ऐसा दबाव बनाए रखा कि आरसीबी के बल्लेबाज खुलकर शॉट्स नहीं खेल पाए। अगर अंत में रजत पाटीदार (63) ने कुछ आतिशी पारी न खेली होती, तो टीम का 200 के पार पहुँचना भी मुश्किल था।

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल का धमाका
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत विस्फोटक रही। युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 26 गेंदों में 78 रन (8 चौके, 7 छक्के) कूटकर आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। वहीं दूसरी तरफ ध्रुव जुरेल ने एक छोर संभाले रखा और 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाकर टीम को यादगार जीत दिलाई।
राजस्थान की गेंदबाजी के आगे आरसीबी का कोई भी बैटर ज़्यादा समय तक पिच पर नहीं टिक पाया।
राजस्थान की तरफ से शुरुआती ओवर में मोर्चा संभाला आर्चर ने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर सॉल्ट को पैवेलियन भेजा दिया विराट कोहली ने पारी को संभाल ने की कोशिश की पर (32) के स्कोर पर वो भी रवि बिश्नोई का शिकार बने। पिछले मैच के हीरो रहे देवदत्त पडिकल भी (14) के स्कोर पर ब्रजेश की गेंद पर आउट हो गए। कैप्टन रजत पाटीदार ने स्कोर को (201) तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई अंत में वेंकटेश अय्या ने लास्ट ओवर में कुछ अहम रन जोड़े।
आर्चर , ब्रजेश और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले वही संदीप शर्मा और रविंद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला ।
मैच का संक्षिप्त विवरण (RCB vs RR):
आरसीबी का स्कोर: 201/8 (20 ओवर)
राजस्थान का स्कोर: 202/4 (18 ओवर)
मैच के हीरो: वैभव सूर्यवंशी (78) और ध्रुव जुरेल (81*)
नतीजा: राजस्थान रॉयल्स 6 विकेट से जीता।
गुवाहाटी के फैंस के लिए कल का दिन यादगार रहा। राजस्थान के गेंदबाजों ने पहले आरसीबी के बल्लेबाजों को बांध कर रखा और फिर वैभव-जुरेल की जोड़ी ने रही-सही कसर पूरी कर दी। यह जीत दर्शाती है कि इस सीजन में राजस्थान के युवा शेर किसी भी टीम पर भारी पड़ सकते हैं।
