Sanju Samson ka T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक धमाका: 400 छक्के जड़कर बने भारत के चौथे ‘सिक्सर किंग’!
रोहित, विराट और सूर्या के एलीट क्लब में शामिल हुए संजू; विशाखापट्टनम में दिल्ली के खिलाफ रचा इतिहास
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए संजू ने जैसे ही अपनी पारी का चौथा छक्का लगाया, उन्होंने अपने टी20 करियर के 400 छक्के पूरे कर लिए। संजू अब भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 400 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
Sanju Samson

कैसा रहा संजू का सफर?
संजू सैमसन ने अपने 400 छक्कों का सफर आईपीएल और घरेलू टी20 मैचों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर तय किया है। उन्होंने अपनी पारी में क्लास और पावर का ऐसा संगम दिखाया है कि दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाज उनके सामने घुटने टेक देते हैं। आज के मैच में उनकी 115 रनों की पारी ने न केवल चेन्नई को जीत की दहलीज पर पहुँचाया, बल्कि उन्हें इतिहास के पन्नों में भी दर्ज कर दिया।
संजू ने धोनी और राहुल को छोड़ा पीछे
संजू सैमसन ने इस जादुई आंकड़े को छूते ही महेंद्र सिंह धोनी (349 छक्के) और केएल राहुल (331 छक्के) जैसे बड़े नामों को काफी पीछे छोड़ दिया है। संजू की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और निडर अंदाज से यह मुकाम बहुत कम उम्र में हासिल कर लिया है।
भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 4 बल्लेबाज
संजू सैमसन अब भारत के चौथे सबसे बड़े ‘सिक्सर किंग’ बन गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ तीन ही दिग्गज नाम हैं:
1.रोहित शर्मा: 554 छक्के (सबसे ऊपर)
2.सूर्यकुमार यादव: 442 छक्के
3.विराट कोहली: 441 छक्के
4.संजू सैमसन: 401 छक्के (आज के मैच के बाद)
